#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के सोनहा थाने में 10 जून 2026 को एक योग शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देश पर थानाध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। शिविर में योगाचार्य आदित्य नारायण ने पुलिसकर्मियों को योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। उन्होंने प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, सूर्य नमस्कार, वृक्षासन और विभिन्न मुद्राओं के बारे में जानकारी दी। योगाचार्य ने प्रतिभागियों को योग के फायदों से अवगत कराया और दैनिक जीवन में योग को निरंतरता व अनुशासन लाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान आहार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की गई। इस कार्यक्रम में थाना अध्यक्ष महेश सिंह चौकी प्रभारी असनहरा जितेंद्र कुमार, एस आई द्वरिका प्रसाद ,निरीक्षक जयप्रकाश तिवारी, तारकेश्वर यादव, दिलीप चौधरी, रहमान, चंदन प्रसाद ,शेषनाथ यादव, मनोज यादव, बृजेश,सहित सोनहा थाने के समस्त पुलिस अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
सोनहा थाने पर योग शिविर का आयोजन:पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देश पर हुआ कार्यक्रम
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












