#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में एक किराना व्यापारी का शव रविवार को उसकी दुकान में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान रामपुर रेवटी निवासी उमेश अग्रहरी (45) पुत्र श्रीराम अग्रहरी के रूप में हुई है। यह घटना मुंडेरवा पोस्ट ऑफिस के सामने स्थित एक मकान में हुई, जहां उमेश अपनी किराना दुकान चलाते थे। उमेश का 20 वर्षीय पुत्र निखिल सुबह करीब 9 बजे जगदीशपुर मंझरिया चौराहे पर स्थित दुकान खोलने पहुंचा। उसने देखा कि दुकान का शटर अभी बंद था और पिता की बाइक बाहर खड़ी थी। दरवाजा खोलकर अंदर जाने पर उसने उमेश को रस्सी के फंदे से लटका पाया। निखिल ने तत्काल परिजनों और मकान मालिक को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों और अन्य लोगों ने उमेश को फंदे से नीचे उतारा और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडेरवा ले गए। वहां मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। दिवंगत उमेश अग्रहरी अपनी पत्नी पूनम और चार बेटों – निखिल (20), राहुल (18), साहिल (15) और आरएन (8) के साथ मुंडेरवा बाजार में स्थित अपने मकान पर रहते थे। वह किराए के मकान में थोक और फुटकर किराना का कारोबार करते थे। आत्महत्या के पीछे ब्याज पर लिए गए पैसों को चुकाने में आ रही परेशानी को एक संभावित कारण बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, किराना व्यापारी उमेश अग्रहरी ने कई लोगों से ब्याज पर पैसे उधार लिए थे और उन्हें चुका न पाने के कारण कथित तौर पर डिप्रेशन में थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में किराना व्यापारी ने दुकान में किया सुसाइड:फंदे से लटका मिला शव, ब्याज पर लिए पैसे चुकाने में परेशानी था
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












