Homeजिला / लोकल (Local News)तुगलकाबाद एक्सटेंशन अग्निकांड : सफदरगंज में गुड्डी देवी ने भी तोड़ा दम,...

तुगलकाबाद एक्सटेंशन अग्निकांड : सफदरगंज में गुड्डी देवी ने भी तोड़ा दम, मामले में चौथी मौत


नई दिल्ली।तुगलकाबाद एक्सटेंशन के गली नंबर एक में पांच मंजिला इमारत में लगी आग की घटना में गंभीर रूप घायल 50 वर्षीय गुड्डी देवी की भी सोमवार रात सफदरगंज अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना में उनके बेटे पंकज, बेटी सोनी कुमारी और मां सुशीला देवी की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार की एकमात्र जीवित सदस्य मोनी कुमारी हैं, जिनका उपचार सफदरगंज अस्पताल के बर्न वार्ड में चल रहा है।पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंप दिया गया। मामले की जांच के दौरान सामने आया कि रुपयों के लेन देन के विवाद में गिरी नगर गोविंदपुरी निवासी सरिता, निरंजन व उसके भाई राजकुमार ने 17 वर्षीय किशोरी से मकान की पार्किंग में खड़ी दीपक नामक युवक की स्कूटी में आग लगवाई थी। मगर, आग तेजी से फैली और पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया था। घटना में गुड्डी देवी व उनकी बेटी मोनी समेत पांच महिलाएं घायल हुई थीं। चौथे दिन देर रात उपचार के दौरान गुड्डी देवी की भी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में 17 वर्षीय किशोरी समेत चार आरोपितों को पकड़ा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments