Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नासिरगंज पुलिस चौकी के पीछे हैंडपंप:महीनों से खराब, लोग पानी को तरस...

नासिरगंज पुलिस चौकी के पीछे हैंडपंप:महीनों से खराब, लोग पानी को तरस रहे


श्रावस्ती के नासिरगंज कस्बे में स्थानीय पुलिस चौकी के ठीक पीछे लगा सरकारी हैंडपंप कई महीनों से खराब पड़ा है। इससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हैंडपंप के चारों ओर ईंटों और मलबे का ढेर लगा हुआ है। नल का चबूतरा (प्लेटफॉर्म) पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है और जल निकासी के लिए बनी नाली गंदगी से अटी पड़ी है। देखरेख के अभाव में यह हैंडपंप अब केवल लोहे का एक ढांचा बनकर रह गया है। पुलिस चौकी के समीप होने के कारण यहां प्रतिदिन दर्जनों लोगों का आना-जाना लगा रहता है। गर्मी के इस मौसम में प्यास बुझाने के लिए यहां कोई अन्य विकल्प उपलब्ध नहीं है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस समस्या के बारे में कई बार मौखिक रूप से अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक मरम्मत की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय लोगों पप्पू, कब्बन और शबाब ने बताया कि यह नल सार्वजनिक स्थान पर होने के कारण बहुत उपयोगी था। महीनों से बंद होने के कारण अब यह मलबे में दब गया है। उन्होंने प्रशासन से इसे जल्द से जल्द ठीक कराने की मांग की है। संबंधित विभाग से इस समस्या पर संज्ञान लेकर हैंडपंप की मरम्मत कराने की अपेक्षा की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments