महराजगंज के गांधीनगर वार्ड नंबर 16 स्थित नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में क्षेत्रीय निवासियों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं, जिसका लाभ उठाने के लिए बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। मेले में लगभग 38 मरीजों का पंजीकरण कर उनका उपचार किया गया। स्वास्थ्य टीम ने खांसी, बुखार और जुकाम जैसी सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच की और उन्हें आवश्यक दवाएं निःशुल्क वितरित कीं। डॉ. नमिता गुप्ता के नेतृत्व में चिकित्सकीय टीम ने मरीजों का परीक्षण किया और उचित स्वास्थ्य परामर्श दिया। इस दौरान फार्मासिस्ट हरिकेश बहादुर यादव, स्टाफ नर्स सुमन पाण्डेय, शिल्पा एवं प्रशांत सिंह, लैब टेक्नीशियन ज्योतिष, स्टाफ सपोर्ट कन्हैया व चंद्रशेखर तथा हेल्थ एटीएम ऑपरेटर मोनिका गोड सहित सभी स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। चिकित्सकों ने उपस्थित लोगों को बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने, स्वच्छता बनाए रखने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से उन्हें घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल पाती हैं।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगा स्वास्थ्य मेला:गांधीनगर में 38 मरीजों को मिलीं निःशुल्क सेवाएं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












