Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)जमुनहा में झमाझम बारिश, गर्मी से राहत:आम के बागों को मिली पर्याप्त...

जमुनहा में झमाझम बारिश, गर्मी से राहत:आम के बागों को मिली पर्याप्त नमी, फसल की गुणवत्ता सुधरेगी


श्रावस्ती जिले के जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र में तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस और तेज धूप से परेशान लोगों के लिए यह बारिश सुखद रही। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और ठंडी हवाओं ने वातावरण को खुशनुमा बना दिया। इस बारिश का सबसे अधिक लाभ किसानों और आम बागवानों को मिलने की उम्मीद है। स्थानीय आम बागवानों रामनाथ वर्मा, शकील अहमद, जाफर खान, इरफान अली, मुन्ना लाल यादव और हबीबुल्लाह ने बताया कि यह बारिश आम की फसल के लिए अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने बताया कि बारिश से आम के बागों में पर्याप्त नमी पहुंची है, जिससे पेड़ों की बढ़वार बेहतर होगी और फलों की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। लंबे समय से नमी की कमी के कारण पेड़ों को नुकसान हो रहा था, जो अब पूरा हो गया है। बागवानों का मानना है कि इससे आम के फलों का आकार बेहतर होगा और कुल उत्पादन पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। बारिश से खेतों में भी नमी बढ़ी है, जिससे अन्य फसलों को भी लाभ मिलेगा। किसानों का मानना है कि यदि आने वाले दिनों में मौसम अनुकूल बना रहा, तो आम की पैदावार और गुणवत्ता दोनों में उल्लेखनीय सुधार हो सकता है। बारिश के बाद पूरे क्षेत्र में ताजगी का माहौल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments