बेगूसराय। बिहार में बेगूसराय जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र अन्तर्गत अंग्रेजी ढाला स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-31 पर बीते देर रात दो स्कॉर्पियो की आमने-सामने हुई टक्कर में पहले तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं गंभीर रूप से घायल स्कॉर्पियो चालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।जिनमें कई की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।मृतकों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया वार्ड-37 निवासी स्वर्गीय ललन पासवान के 26 वर्षीय पुत्र ऋषभ कुमार, बैजू शर्मा के 26 वर्षीय पुत्र ऋषभ कुमार, वार्ड-36 निवासी राजन साह उर्फ़ चिक्कू के 22 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार तथा इलाज के दौरान दम तोड़ने वाले स्कॉर्पियो चालक की पहचान राजा कुमार के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक पोखरिया से छह युवक एक स्कॉर्पियो पर सवार होकर सिमरिया गंगा घाट स्नान करने जा रहे थे। स्नान के बाद जन्मदिन मनाने की भी योजना थी। लेकिन अंग्रेजी ढाला के समीप सामने से आ रही दूसरी स्कॉर्पियो से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक चालक की मौत इलाज के दौरान हुई।दूसरी स्कॉर्पियो बखरी थाना क्षेत्र से बारात लेकर विनोदपुर जा रही थी। इस वाहन में सवार विकास कुमार, राजा कुमार, प्रियांशु कुमार, लक्ष्मण कुमार, प्रिंस कुमार और ज्योतिष कुमार समेत आधा दर्जन से अधिक लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
घटना की सूचना मिलते ही सिंघौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।
भीषण सड़क हादसा: दो स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में चार युवकों की दर्दनाक मौत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












