Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मानव तस्करी का प्रयास विफल, दो नेपाली लड़कियां मुक्त:एसएसबी और पुलिस की...

मानव तस्करी का प्रयास विफल, दो नेपाली लड़कियां मुक्त:एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में श्रावस्ती में हुई गिरफ्तारी


श्रावस्ती जनपद में 28 अप्रैल को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मानव तस्करी के एक प्रयास को विफल किया गया। इस दौरान दो नेपाली लड़कियों को सुरक्षित मुक्त कराया गया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण के निर्देशन में की गई। गुप्त सूचना के आधार पर निरीक्षक रहेश सिंह राणा और निरीक्षक जीतेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में टीम ने अभियान चलाया। अभियान के दौरान सीमा चौकी गुज्जरगौरी क्षेत्र में तालभगौरा गांव के पास, सीमा स्तंभ संख्या 631 से लगभग चार किलोमीटर भारत की ओर एक संदिग्ध व्यक्ति को मोटरसाइकिल पर दो लड़कियों के साथ जाते हुए रोका गया। पूछताछ में आशंका व्यक्त की गई कि लड़कियों को अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था। टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया और दोनों लड़कियों को सुरक्षित संरक्षण में लिया। आरोपी की पहचान मिथिलेश कुमार पुत्र पेशकार, निवासी ग्राम मुजहना, पोस्ट मोहम्मदपुर कलां, थाना सिरसिया, जनपद श्रावस्ती के रूप में हुई। आवश्यक प्रक्रिया के तहत आरोपी और दोनों लड़कियों को एनजीओ “देहात, इंडिया” के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में थाना सिरसिया पुलिस को सौंप दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments