Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दुद्राछ गांव में जल निकासी की समस्या होगी दूर:सरकारी स्कूल के सामने...

दुद्राछ गांव में जल निकासी की समस्या होगी दूर:सरकारी स्कूल के सामने नाली निर्माण शुरू, ग्रामीणों की थी मांग

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के साउघाट के ग्राम पंचायत दुद्राछ गांव में जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए नाली निर्माण कार्य शुरू किया गया है। यह कार्य गांव के वर्तमान प्रधान सुरेश सिंह चौहान द्वारा कराया जा रहा है। गांव के बाहर स्थित पक्की सड़क पर, जो सरकारी स्कूल के सामने एक पोखर के पास है, वहां कुछ घरों से निकलने वाले नल के पानी की निकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं थी। इस नाली के निर्माण से आसपास बसे घरों को अपने नल के पानी की निकासी में सुविधा मिलेगी, जिससे जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments