प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों एवं नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे निर्णायक अभियान *”ऑपरेशन प्रहार”* के तहत थाना पट्टी पुलिस व जनपदीय स्पेशल टीम को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर छापेमारी कर *ग्राम धनगर सराय छिवलहा* में लहलहा रही अफीम की अवैध फसल को बरामद कर जमींदोज कर दिया है।
जनपद में अपराध की कमर तोड़ने हेतु जारी “ऑपरेशन प्रहार” के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) एवं क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के कुशल पर्यवेक्षण में पुलिस टीम को सूचना मिली कि थाना पट्टी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धनगर सराय छिवलहा में प्रतिबंधित अफीम की खेती की जा रही है।
बुधवार को थाना प्रभारी पट्टी आनन्द पाल सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी पृथ्वीगंज प्रदीप कुमार मौर्य, चौकी प्रभारी बंधवा अनीश कुमार यादव एवं स्पेशल टीम ने संयुक्त रूप से चिन्हित स्थल पर दबिश दी। निरीक्षण के दौरान खेत में भारी मात्रा में प्रतिबंधित अफीम के पौधे पाए गए, जिसे अभियुक्त शिवकुमार यादव पुत्र स्व. रामदुलार यादव द्वारा गुपचुप तरीके से उगाया जा रहा था।
मौके पर सत्यापन: प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभारी तहसीलदार एवं राजपत्रित अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया।
फसल का विनिष्टीकरण: अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में विधिक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए अफीम की अवैध खेती को पूरी तरह नष्ट (Eradicate) कराया गया।
अभियुक्त पर शिकंजा: खेत को बटाई पर लेकर अवैध धंधा करने वाले अभियुक्त के विरुद्ध NDPS एक्ट की कठोर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
थाना पट्टी पुलिस व स्पेशल टीम द्वारा अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, 01 अभियुक्त गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












