#बस्ती_न्यूज
क्षेत्र के अमोढ़ा में गोंड समाज द्वारा गोंगो पूजा का आयोजन किया गया। यह पूजा मूलतः प्रकृति को समर्पित है, जिसमें जल, थल, वन, आकाश और अग्नि जैसी प्राकृतिक शक्तियों को सर्वोच्च माना जाता है। गोंड समुदाय गोंगो (प्रकृति पूजा) में मूर्ति पूजा के बजाय पंच तत्वों (जल, थल, अग्नि, वायु, आकाश) और पर्यावरण को ही ईश्वर स्वरूप मानकर पूजता है। इस पारंपरिक प्राकृतिक पूजा को गोंड समाज के देवरी द्वारा संपन्न कराया गया। पूजा के उपरांत समाज के लोगों के लिए सहभोज का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बलराम गोंड, अखिलेश गोंड, सूरज गोंड, रामनारायण गोंड, शुभम गोंड, राजकुमार गोंड, पवन गोंड, प्रमोद गोंड, शिवप्रसाद धुरिया, रामकिशोर गोंड, संदीप गोंड, दयाराम गोंड और राकेश गोंड सहित सैकड़ों की संख्या में गोंड/धुरिया समाज के लोग उपस्थित रहे। बलराम गोंड ने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए गोंड/धुरिया समाज को मजबूती के साथ संगठित रहने का आह्वान किया। इस दौरान गोंडी रीति-रिवाजों, संस्कृति और परंपराओं पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
अमोढ़ा में गोंड समाज ने की गोंगो पूजा:प्रकृति को ईश्वर मानकर रीति-रिवाजों पर हुई चर्चा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












