विकासखंड मिठौरा क्षेत्र में कई सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। इनमें ग्राम सभा सेखुई से औराटार तक जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। सड़क से गिट्टियां उखड़ गई हैं और जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। लोग जान जोखिम में डालकर इस मार्ग का उपयोग करने को विवश हैं।स्थानीय राहगीरों मंजेश गुप्ता, राधेश्याम और राजेश यादव ने बताया कि यह सड़क जिला मुख्यालय तक पहुंचने का सबसे महत्वपूर्ण और नजदीकी मार्ग है। उन्होंने कहा कि सड़क की खराब हालत के कारण वाहन चालक अक्सर फिसलकर घायल हो जाते हैं। बारिश के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है, क्योंकि गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना का जोखिम बढ़ जाता है।ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने सड़क की मरम्मत के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया है। हालांकि, अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुरक्षित और सुगम हो सके।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
मिठौरा में सेखुई-औराटार मार्ग जर्जर:राहगीर जान जोखिम में डालकर आवागमन को मजबूर, बारिश से पहले मरम्मत की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












