Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में किशोर के हाथ में दगा पटाखा:बुरी तरह झुलसा, जिला अस्पताल...

बहराइच में किशोर के हाथ में दगा पटाखा:बुरी तरह झुलसा, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज


बहराइच के रानीपुर इलाके में पटाखा जलाने के दौरान एक 14 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार जारी है। यह घटना रानीपुर थाना क्षेत्र के रमवापुर गांव में हुई। गांव निवासी शिवराम का पुत्र आकाश (14) खेत में पड़े एक पटाखे के गोले को जलाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान पटाखा उसके हाथ में ही फट गया। पटाखा फटने से आकाश का हाथ, चेहरा और शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह झुलस गए। बताया जा रहा है कि शनिवार को गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम था, जिसमें पटाखे चलाए गए थे। एक गोला उस समय नहीं फटा था, जिसे आकाश जलाने की कोशिश कर रहा था। घायल किशोर को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार, उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments