Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में किसान ने जमीन पर जबरन दीवार बनाने का:जल जीवन मिशन...

बस्ती में किसान ने जमीन पर जबरन दीवार बनाने का:जल जीवन मिशन की टंकी के लिए ठेकेदार पर धमकी देने का भी आरोप

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर गांव में जल जीवन मिशन के तहत बन रही पानी की टंकी के ट्यूबवेल के लिए एक किसान की जमीन पर जबरन दीवार बनाने का आरोप लगा है। किसान हौसिला सिंह ने ठेकेदार पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। शंकरपुर निवासी हौसिला सिंह पुत्र राम लखन सिंह ने विक्रमजोत चौकी प्रभारी को दी शिकायत में बताया कि उनके घर के पीछे उनके चक के बगल सरकारी ट्यूबवेल की बाउंड्री वॉल बनाई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार मयंक सिंह, निवासी खेसुवा, जनपद बस्ती, जबरन उनके चक में घुसकर ट्यूबवेल की नींव खुदवाकर निर्माण कार्य करवा रहे हैं। हौसिला सिंह के अनुसार, 21 अप्रैल 2026 की सुबह ठेकेदार ने उन्हें मां-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां दीं और मारने के लिए दौड़ा लिया। ठेकेदार ने कथित तौर पर धमकी दी कि यदि उन्होंने काम रोकने या जमीन की पैमाइश करवाने की कोशिश की तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। इस मामले में स्थानीय चौकी प्रभारी शशि शेखर सिंह ने बताया कि ठेकेदार को दीवार निर्माण करने से रोक दिया गया है। उन्होंने ठेकेदार को निर्देश दिया है कि भूमि की पैमाइश करवाने के बाद ही आगे का निर्माण कार्य किया जाए।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments