HomeUncategorizedक्षेत्राधिकारी भिनगा की अध्यक्षता में त्योहार बारावफात के दृष्टिगत चौकी राजपुर मोड़...

क्षेत्राधिकारी भिनगा की अध्यक्षता में त्योहार बारावफात के दृष्टिगत चौकी राजपुर मोड़ पर आयोजित की गयी पीस कमेटी की बैठक*

 

पुलिस अधीक्षक *श्री राहुल भाटी* के निर्देशन में थाना सिरसिया के चौकी राजपुर मोड़ पर *क्षेत्राधिकारी भिनगा श्री भरत पासवान की अध्यक्षता में आगामी त्योहार बारावफात* को सकुशल संपन्न कराने हेतु क्षेत्र के पीस कमेटी के सदस्यों, सम्भ्रान्त व्यक्तियों, धर्मगुरुओं के साथ मीटिंग की गयी। बैठक मे सभी गणमान्य से वार्तालाप कर क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा शासन व उच्च अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने हेतु बताया गया। *साथ ही सभी से आपस में मिलजुल कर त्यौहार मनाने किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने व क्षेत्र में कोई भी अराजकता फैलाने व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले व्यक्तियों की जानकारी देकर* अमन-चैन बनाये रखने हेतु पुलिस प्रशासन के सहयोग की अपील की गयी।

 

त्योहार बारावफात के दृष्टिगत जुलूस के मार्गों का निरीक्षण तथा यातायात रूट डायवर्जन सहित समस्त व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular