महाराजगंज जिले के आनंद नगर स्थित इंडेन गैस एजेंसी के खिलाफ अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज की गई है। एक ग्राहक ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि एजेंसी होम डिलीवरी का शुल्क वसूल रही है, जबकि यह सेवा प्रदान नहीं की जा रही है। शिकायतकर्ता विनीत मणि त्रिपाठी के अनुसार, इंडेन गैस एजेंसी लगभग एक वर्ष से ग्राहकों को गैस की होम डिलीवरी सुविधा नहीं दे रही है। होम डिलीवरी बंद होने के कारण कई ग्राहकों के डीएसी (DAC) नंबर भी रद्द हो गए हैं, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। वर्तमान में गैस का वितरण आनंद नगर में डाक बंगले के सामने स्थित पुराने अस्पताल परिसर या एजेंसी के गोदाम से किया जा रहा है। इसके बावजूद, एजेंसी ग्राहकों से होम डिलीवरी का पूरा शुल्क वसूल रही है। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से इस पूरे मामले की गहन जांच करने और उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अनुरोध किया है कि जिन ग्राहकों को होम डिलीवरी नहीं मिली और उनसे शुल्क वसूला गया, उनके संबंध में जांच कर एजेंसी मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए और वसूले गए शुल्क को ग्राहकों को वापस कराया जाए। इस संबंध में, इंडियन गैस एजेंसी के मालिक अरविंद जायसवाल ने सभी आरोपों को गलत बताया है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
इंडेन एजेंसी पर होम डिलीवरी शुल्क वसूली का आरोप:आनंद नगर में सेवा न देने पर ग्राहकों ने जिलाधिकारी से की शिकायत
RELATED ARTICLES












