Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में खेलो इंडिया एथलेटिक्स शिविर जारी:विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों को...

बस्ती में खेलो इंडिया एथलेटिक्स शिविर जारी:विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों को मिल रहा प्रशिक्षण, खेल किट और उपकरण भी दिए गए

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में भारतीय खेल प्राधिकरण और खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में खेलो इंडिया एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर संचालित है। बुधवार को क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि इस शिविर में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों को एथलेटिक्स खेल की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। प्रशिक्षित खिलाड़ी खेल संघों के समन्वय से आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती का क्रीड़ाधिकारी ने बुके और बैच लगाकर स्वागत किया। दिलीप कुमार ने बताया कि प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं, जिससे उन्हें भविष्य में प्रदेश और देश के लिए पदक विजेता खिलाड़ी बनने में सहयोग मिलता है। प्रशिक्षण शिविर के श्रेष्ठ खिलाड़ियों को योजना के अनुसार खेल किट और उपकरण भी दिए जाते हैं। मुख्य अतिथि के कर-कमलों द्वारा अनुभव तिवारी, ज्योति गुप्ता, जसवंत कुमार, विकास चौधरी, शुभम, रोहित कुमार, वैभव, आदित्य कुमार, प्रशांत, काजल चौधरी, सोनी, नैतिक गिरी, प्रमोद गिरी, खुशी, साक्षी चौधरी, विनित, सिमना बानो, सिद्धि शुक्ला, सत्यम, रोहित, सनोवर, सूरज चौधरी, विपिन, विश्वास कुमार सिंह, आक्षिता ओझा, सोनम, मो० समसाद, संस्कार मिश्रा, संस्कार और निशा सहित कई खिलाड़ियों को खेल किट प्रदान की गई। इन किटों में एक जोड़ी जागर शू, एक जोड़ी रनिंग स्पाइक, एक सेट ट्रैक सूट, दो जोड़ी मोजे और दो जोड़ी टी-शर्ट/नेकर शामिल थे। खेल किट पाकर खिलाड़ियों ने और अधिक ऊर्जा के साथ अभ्यास करने की प्रेरणा ली। इस अवसर पर खेलो इंडिया एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर के प्रशिक्षक दीप पटेल, विकास सोनकर, अस्मिता गुप्ता, आशुतोष पाण्डेय और कनिष्ठ सहायक कमलेन्द्र प्रताप चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments