#बस्ती_न्यूज
बस्ती में बुधवार को क्षत्रिय महासंघ द्वारा अवधेश सिंह ढाबा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से क्षत्रिय समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हरैया विधायक अजय सिंह ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जीवन और उनके आदर्शों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और स्वाभिमान को राष्ट्र गौरव बताया। इस मौके पर महेंद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र सिंह, भानु प्रताप सिंह, रमाकांत, विजय सेन सिंह और विकास सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे। उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप के त्याग, शौर्य और स्वाभिमान को नमन करते हुए उनके विचारों को साझा किया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम:क्षत्रिय महासंघ ने विक्रमजोत में किया आयोजन, विधायक अजय सिंह भी रहे मौजूद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












