Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इटवा में बसपा जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत:बूथ स्तर पर पार्टी मजबूत करने...

इटवा में बसपा जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत:बूथ स्तर पर पार्टी मजबूत करने और चुनाव की तैयारी पर जोर


सिद्धार्थनगर के नवनियुक्त बसपा जिलाध्यक्ष रमेश कुमार गौतम का इटवा विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को जोरदार स्वागत किया गया। बुधवार को कौहडौरा बुद्ध विहार पर बसपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रमेश गौतम ने कहा कि उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह पूरी निष्ठा के साथ इस कार्य को करेंगे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के शासनकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान सर्व समाज के लिए विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं लागू की गईं, जिनका लाभ सभी वर्गों को मिला। गौतम ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभी से जमीनी स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि बसपा की सरकार में ही जनता का उत्थान संभव है। उन्होंने युवा शक्ति से आगे आने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे ही बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और मान्यवर कांशीराम के सपनों का भारत बनेगा। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष राम उजागिर, विधानसभा प्रभारी अंगद राज गौतम, उदय भान भारती, रवि प्रकाश, राम विलास, सुभाष टाइगर और अवधेश कुमार सहित कई बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments