बस्ती – पुलिस अधीक्षक डा0 यशवीर सिंह के दिशा निर्देश एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के कुशल निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी हरैया सुश्री स्वर्णिमा सिंह के नेतृत्व में साइबर क्राइम रोकथाम के क्रम में थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान व साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उ0नि0 रेवती रमण यादव व साइबर कर्मी का0दयानन्द सिंह यादव, म0का0 प्रिया मिश्रा द्वारा शिकायतकर्ता विजय कुमार पुत्र राम भवन निवासी सिकरी थाना गौर जनपद बस्ती के साथ दिनांक 13.04.2026 को साइबर ठगो द्वारा APK file डाउनलोड करवाकर 121556/- रुपये ठगी कर लिया गया था । जिसकी शिकायत NCRP पोर्टल पर प्राप्त हुई थी । जिस पर त्वरित आवश्यक विधिक कार्यवाही कर साइबर सेल थाना गौर की टीम द्वारा शिकायतकर्ता का पैसा 101064-/ रु0 पीड़िता के खाता में वापस कराया गया । जिसके लिए शिकायतकर्ता उपरोक्त द्वारा थाना गौर व बस्ती पुलिस को धन्यवाद दिया गया और पुलिस कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई ।
APK file के माध्यम से उड़ाए लाखो के रूपये। पीड़ित के खाते में कराया गया वापस
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












