HomeHealth & Fitnessलीप इंडिया आईपीओ! ₹2,480 करोड़ जुटाने बाजार में उतरी कंपनी

लीप इंडिया आईपीओ! ₹2,480 करोड़ जुटाने बाजार में उतरी कंपनी

मुंबई (अनिल बेदाग)। सप्लाई चेन मैनेजमेंट सेक्टर की कंपनी लीप इंडिया लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) 7 अगस्त 2026 को खुलेगा और 11 अगस्त को बंद होगा। कंपनी ने ₹1 फेस वैल्यू वाले शेयर के लिए ₹151 से ₹159 का प्राइस बैंड तय किया है। निवेशक न्यूनतम 94 इक्विटी शेयर और इसके बाद 94 के मल्टीपल में बोली लगा सकेंगे।

आईपीओ में ₹480 करोड़ का फ्रेश इश्यू और प्रमोटर वर्टिकल होल्डिंग्स II प्राइवेट लिमिटेड तथा केआईए ईबीटी स्कीम 3 की ओर से ₹2,000 करोड़ का ऑफर-फॉर-सेल शामिल है। फ्रेश इश्यू से मिलने वाली ₹360 करोड़ की राशि का इस्तेमाल कंपनी कर्ज के रिपेमेंट या प्रीपेमेंट में करेगी। 2013 में शुरू हुई लीप इंडिया ‘शेयर एंड रीयूज’ यानी पूलिंग मॉडल पर काम करती है।

 31 मार्च 2026 तक कंपनी के पास 1.47 करोड़ एसेट्स, 10,100 से अधिक कस्टमर टचपॉइंट्स और 1,000 से ज्यादा ग्राहक थे। तिमाही 26 में कंपनी की कुल आय ₹747.36 करोड़, एबिट्डा ₹378.83 करोड़ और पैट ₹62.34 करोड़ रहा। कंपनी के शेयरों को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट करने का प्रस्ताव है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments