कौशाम्बी। नगर पालिका परिषद मंझनपुर के लोगों को रविवार को बड़ी सौगात मिली। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज ने वार्ड नंबर 6 डॉ. हेडगेवार नगर (तन्नापर) में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत पाइप पेयजल योजना का विधिवत भूमि पूजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं नगर पालिका के अधिकारी मौजूद रहे।भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज ‘फौजी’ ने कहा कि नगरवासियों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पाइप पेयजल योजना क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और इससे लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या से राहत मिलेगी।उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद मंझनपुर लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। नगर के सभी वार्डों में तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर पूरी गंभीरता के साथ कार्य किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मंझनपुर को आदर्श नगर बनाने के लिए विकास कार्यों की गति आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत शुरू की गई इस परियोजना से क्षेत्र के लोगों को घर-घर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। योजना के शुरू होने से स्थानीय नागरिकों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। लोगों ने इसे नगर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।कार्यक्रम में अधिशाषी अधिकारी प्रतिभा सिंह, सहायक अभियंता जल निगम अवध किशोर, प्रोजेक्ट मैनेजर एटीसी राजू वर्मा, जल निगम के कनिष्ठ अभियंता मुकेश पाल, पी.सी. पटेल, एस.के. यादव, विजय तिवारी सहित सम्मानित सभासद एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
मंझनपुर नगरवासियों को मिली पाइप पेयजल योजना की सौगात
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












