बहराइच जिले की मटेरा विधानसभा सीट पर सपा विधायक मारिया अली को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 55% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद भाजपा है। दूसरे नंबर पर समाजवार्दी पार्टी और तीसरे नंबर पर बसपा है।
पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद रणविजय सिंह हैं। उन्हें 37% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर शिवेंद्र ठाकुर सिंह हैं, शिवेंद्र को 29% लोगों ने पसंद किया है। जबकि तीसरे नंबर पर अरुणेंद्र सिंह अनिकेत हैं, उन्हें 9% ने पसंद किया है। इसके अलावा अरुण वीर सिंह को 6% लोगों ने पसंद किया है। सपा में पहली पसंद मारिया अली हैं। इन्हें 85% लोगों ने पसंद किया है। शब्बीर वाल्मिकी को 6% और रुबाब सैयदा को 2% लोगों ने पसंद किया है।
वहीं, बसपा में अकबर अली उर्फ पप्पू और विनोद वर्मा को 50-50% लोगों ने पसंद किया है।
मटेरा सीट पर सपा से पहली पसंद बनीं मारिया अली:भाजपा से पसंदीदा उम्मीदवार रणविजय सिंह, बसपा से अकबर अली; बाकी कैंडिडेट्स के बारे में जानिए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












