Homeक्राइम (Crime)43°C के पार पारा, प्यास...

43°C के पार पारा, प्यास…

फर्रुखाबाद : फर्रुखाबाद इलाके में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। शनिवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे शहर में दोपहर के समय सन्नाटा पसर गया। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों के बीच लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं, वहीं बाजारों की रौनक भी गायब हो गई है।

इस भीषण गर्मी की भयावह तस्वीर शहर की गलियों में साफ देखने को मिल रही है। सामने आई एक तस्वीर में एक गाय प्यास से बेहाल होकर दीवार पर लगे नल से सीधे पानी पीती नजर आ रही है। यह दृश्य न सिर्फ गर्मी की तीव्रता को दर्शाता है, बल्कि बेजुबान पशुओं की बेबसी भी उजागर करता है, जो पानी की तलाश में इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं।
नगर के प्रमुख बाजार—रेलवे रोड, लोहाई बाजार, कंपिल रोड, गंगा रोड और तहसील रोड—दोपहर होते ही सूने पड़ जाते हैं। दुकानदार भी लू से बचने के लिए अपने प्रतिष्ठान बंद कर रहे हैं। सड़कों पर केवल वही लोग नजर आ रहे हैं जिन्हें बेहद जरूरी काम से बाहर निकलना पड़ रहा है, और वे भी सिर व चेहरा ढककर चल रहे हैं।

Also Read : ‘मेरी लाश पापा छू भी ना पाएं…’, कानपुर में वकील प्रियांशु श्रीवास्तव की पांचवीं मंजिल से कूदने के बाद मौत

नगर पालिका द्वारा लगाए गए वाटर कूलरों पर ठंडा पानी पीने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है, लेकिन बेजुबान पशुओं के लिए ऐसी कोई पर्याप्त व्यवस्था नजर नहीं आती।

चिकित्सकों की सलाह

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शरीर में पानी की कमी न होने दें, अधिक से अधिक तरल पदार्थ लें, बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें और बाहर निकलते समय सिर व चेहरे को ढककर रखें। लू लगने के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
गर्मी का यह विकराल रूप आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है, ऐसे में इंसानों के साथ-साथ बेजुबान जानवरों के लिए भी पानी और छांव की व्यवस्था करना बेहद जरूरी हो गया है।


#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments