HomeUncategorizedजनपद मे बनाये जायेंगे आदर्श बाढ़ शरणालय : जिलाधिकारी

जनपद मे बनाये जायेंगे आदर्श बाढ़ शरणालय : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी ने किया केंद्रों का निरीक्षण

श्रावस्ती। प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन श्रीमती अपर्णा यू की अध्यक्षता मे शुक्रवार 10 जुलाई को संपन्न हुई समीक्षा बैठक मे प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने सभी बाढ़ शरणालयों को आदर्श रूप मे स्थापित करने के निर्देश दिये हैं । उन्होंने बताया की बाढ़ विभीषिका के दृष्टिगत जनपद मे 28 बाढ़ शरणालय चिन्हित किये गये हैं । जिनमें मानव उपयोगी समस्त सुविधायें उपलब्ध करायी जायेंगी । बाढ़ शरणालयों मे पर्याप्त बेड, पका भोजन, चिकात्सा टीम, सफाई व्यवस्था, महिला पुरुष शौचालय, मनोरंजन के साधन, बच्चों बुजुर्गों के लिए अलग प्रकार के भोजन की व्यवस्था की जायेगी ।
जिलाधिकारी के निर्देश पर आज अपर जिलाधिकारी ( वि0/रा0) ललित कुमार ने बाढ़ शरणालयों एवं राप्ती बैराज का निरीक्षण किया । अपर जिलाधिकारी के निरीक्षण मे किसान इंटर कालेज लक्ष्मननगर मे बुनियादी सुविधाओं का अभाव पाया गया जिसे दुरुस्त करवाने के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिये गये हैं इसके अतिरिक्त लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज वीरगंज में साफ सफाई कराने के निर्देश भी दिये गये हैं । अपर जिलाधिकारी द्वारा राप्ती बैराज एवं वहां स्थापित कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया गया । अपर जिलाधिकारी ने बैराज पर उपस्थित अधिशाषी अभियंता विकास शिरोमणि एवं सहायक अभियंता को नदी के जलस्तर पर सजग दृष्टि बनाये रखने के निर्देश दिये । इस अवसर पर आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र , लेखपाल सुनील कुमार मिश्र एवं संबंधित विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments