HomeUncategorizedथाना सोनवा पुलिस की त्वरित कार्यवाही से खोये हुए बच्चे को परिजनों...

थाना सोनवा पुलिस की त्वरित कार्यवाही से खोये हुए बच्चे को परिजनों से मिलाया गया

श्रावस्ती।पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह के पर्यवेक्षण में थाना सोनवा की मिशन शक्ति टीम द्वारा दिनांक 10 जुलाई 2026 को रात्रि में रत्नापुर बाजार के पास मासूम बच्चे को भटकते हुए पाया गया थाना सोनवा की मिशन शक्ति टीम व बाल कल्याण अधिकारी द्वारा अपनी त्वरित कार्यशैली और मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए सकुशल उसके परिजनों से मिलवाया गया।
घटना का विवरण
दिनांक 10 जुलाई 2026 को रात्रि में रत्नापुर बाजार के पास मासूम बच्चे को भटकते हुए पाया गया जिसे मोहरनिया गांव के जागरूक नागरिक मनीष श्रीवास्तव पुत्र राजू श्रीवास्तव ने उक्त बच्चे को घूमते देखा तथा तत्काल थाना सोनवा को सूचना दी। उक्त बच्चा कम उम्र और अबोधता के कारण केवल अपना और अपने पिता का नाम ही बता पा रहा था, परंतु अपने गांव का नाम बताने में पूरी तरह असमर्थ था। इस चुनौतीपूर्ण स्थिति में थाना सोनवा की मिशन शक्ति टीम व बाल कल्याण अधिकारी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अथक परिश्रम किया और सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार, डिजिटल माध्यमों तथा अन्य स्रोतों का व्यापक सहारा लेकर महज़ कुछ ही घंटों में बच्चे के परिवार का सटीक पता लगा लिया गया। जिसके बाद थाना पर उसके पिता को बुलाया गया व विधिक कार्यवाही कर बच्चा सकुशल सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस के इस सराहनीय प्रयास, सूझबूझ और त्वरित कार्यवाही से खेल-खेल में घर से भटका मासूम अपने परिवार से दोबारा मिल सका, जिसके लिए परिजनों और स्थानीय जनता ने पुलिस प्रशासन की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए खाकी के इस मानवीय चेहरे के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया ।
बरामदगी टीम का विवरण
1.म0उ0नि0 शिल्पी
2.उ0नि0 अमित यादव
3.आ0 दिवाकर

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments