HomeHealth & Fitnessस्वच्छता सर्वेक्षण के लिए नगर पंचायत ने बनाई रणनीति

स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए नगर पंचायत ने बनाई रणनीति

बड़हलगंज। नगर पंचायत क्षेत्र को स्वच्छता की रैंकिंग में ऊपर उठाने और स्वच्छ नगर, स्वस्थ नगर की मंशा लिये चेयरमैन प्रीति उमर ने जिम्मेदार  अधिकारियों के साथ बैठक कर सामूहिक प्रयास पर बल देते हुए रणनीति बनाई।
शनिवार को नगर पंचायत के विश्वनाथ उमर सभागार में आयोजित बैठक में संबोधित करते हुये कहा कि नगर को स्वच्छ रखना केवल सफाई कर्मियों की नहीं सभी अधिकारियों और नगर के निवासियों की भी जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के मिशन को तभी पूरा किया जा सकता है जब सभी लोग मिल कर सामूहिक प्रयास करें। उन्होंने सफाई व्यवस्था सुधारने के लिये सबसे सुझाव भी मांगा।
बैठक में मौजूद स्वच्छ भारत मिशन की डीपीएम पूजा राय ने बताया कि आगामी 22 अप्रैल को भारत सरकार की स्वच्छता सर्वेक्षण टीम बड़हलगंज में स्वच्छता अभियान का स्थलीय निरीक्षण करेगी, इस निरीक्षण की सफलता में नगर पंचायत की स्वच्छता रैंकिंग तय की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि नगर पंचायत के स्वच्छता संबंधी दावे में अगर कोई कमी पाई जाएगी तो टीम माइनस मार्किंग भी देगी, अतः हम सभी को जुट कर स्वच्छता में जो कमी है उसे दूर करने के साथ और भी बेहतर बनने का प्रयास करना होगा, तभी नगर पंचायत में विकास की तस्वीर की पूर्णता होगी।
इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, अधिशासी अधिकारी राम समुख, सभासद दीपक शर्मा, लिपिक सुनील कुमार, दीपक गुप्ता, आजाद अहमद, रविन्द्र कुमार, विपुल निषाद, महेश पटेल, सुरेश सोनकर, शैलेश तिवारी सत्तुबाबा, रवि कन्नौजिया, मनीष उमर, उमा यादव, सिंपू सिंह, जुनैद अहमद, विकास उमर, उमेश यादव, हिमांशू गौड़, मनोज शर्मा, विजय शर्मा लल्लू, नियाज़ अहमद, पारस सोनकर, राजकुमार जायसवाल, पंकज पांडे, विजय राजभर, अजय भारती आदि मौजूद थे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments