नौतनवा नगर पालिका क्षेत्र में नहर रोड पर स्थित नहर इन दिनों कूड़े के ढेर में बदल गई है। आसपास के निवासियों द्वारा घरों का कचरा, प्लास्टिक, सड़ी-गली सब्जियां और अन्य घरेलू अपशिष्ट नहर में फेंके जाने से यह पूरी तरह गंदगी से भर गई है। इसके कारण न केवल तेज बदबू फैल रही है, बल्कि मच्छरों और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। नहर के किनारे रहने वाले स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। उनका आरोप है कि नियमित कूड़ा उठान न होने के कारण कई लोग मजबूरी में नहर में ही कचरा डाल रहे हैं। इससे नहर का प्राकृतिक प्रवाह रुक गया है और पानी सड़कर दुर्गंध फैलाने लगा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, स्वच्छता अभियान केवल कागजों तक ही सीमित दिखाई दे रहा है। नागरिकों ने यह भी बताया कि नगर के कई वार्डों में सफाईकर्मी नियमित रूप से नहीं पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल नहर की सफाई कराने, कूड़ा फेंकने वालों पर जुर्माना लगाने और नियमित कूड़ा संग्रह की व्यवस्था बहाल करने की मांग की है, ताकि नगर का पर्यावरण दूषित न हो। इस संबंध में उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद ने बताया कि संबंधित विभाग को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नौतनवा नहर में घरों का कचरा, प्लास्टिक:गंदगी से पटी, बदबू और संक्रामक बीमारियों का बढ़ा खतरा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












