नवाबगंज में जल निगम का इंडिया मार्का हैंडपंप खराब होने के बाद थाना प्रभारी रमाशंकर यादव की पहल पर उसकी मरम्मत की जा रही है। यह हैंडपंप थाने के पास स्थित था। बढ़ती गर्मी के कारण थाने में आने वाले फरियादियों और आसपास से गुजरने वाले लोगों को प्यास बुझाने में परेशानी हो रही थी। हैंडपंप खराब होने से उन्हें पानी के लिए भटकना पड़ रहा था। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव ने बताया कि हैंडपंप काफी दिनों से खराब था। इसकी मरम्मत के लिए कई बार संबंधित विभाग से शिकायत की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने स्वयं इसकी मरम्मत का जिम्मा उठाया, ताकि लोग अपनी प्यास बुझा सकें।
नवाबगंज थाने का हैंडपंप खराब:थाना प्रभारी ने कराया मरम्मत, राहगीरों को मिली राहत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












