HomeUncategorizedनवागत जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने संभाली श्रावस्ती की कमान*

नवागत जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने संभाली श्रावस्ती की कमान*

 

*जनपद में सुशासन एवं पारदर्शिता के साथ किया जाएगा कार्य-जिलाधिकारी*

श्रावस्ती। 21 अप्रैल, 2026। सू0वि0। आज मंगलवार को नवागत जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने जनपद श्रावस्ती की कमान संभाली है। उन्होने जनपद में 38वें जिलाधिकरी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। नवागत जिलाधिकारी महोदया 2016 बैच की आई0ए0एस0 अधिकारी है। इससे पहले वे विशेष सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पद पर तैनात थी। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया गया। पद संभालने के पश्चात् जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए जनपद में सुशासन एवं पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय से पहुंचे।

जिलाधिकारी ने बताया कि वह जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, विकास कार्यों की गति तेज करने तथा शिकायतों के प्रभावी समाधान पर विशेष ध्यान देंगे। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए जनसुनवाई को प्राथमिकता दी जाएगी

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अशोक कुमार, उपजिलाधिकारी प्रवीण यादव, संजय कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी विनीत कुमार सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments