#बस्ती_न्यूज
बहादुरपुर में दलित उत्थान समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। रविवार को गुरु रविदास मंदिर सभागार में आयोजित एक बैठक में सर्वसम्मति से दीपचंद को अध्यक्ष और सुरेंद्र कुमार आजाद को महामंत्री चुना गया। यह समिति दलित समाज के सामाजिक, शैक्षिक और संगठनात्मक उत्थान के लिए कार्यरत है। बैठक की शुरुआत समिति के उद्देश्यों, इतिहास और समाज हित में किए गए कार्यों पर चर्चा के साथ हुई। मुख्य वक्ता बुद्ध विक्रम सेन ने समिति की स्थापना से लेकर अब तक की उपलब्धियों और संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला। समिति के संरक्षक संतराम अम्बेडकर ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। निवर्तमान अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों और चुनौतियों का विवरण प्रस्तुत किया। इसके बाद वीरेंद्र प्रताप ने नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया। नई कार्यकारिणी में दीपचंद (कुरहा पट्टी पृथी) को अध्यक्ष, सुरेंद्र कुमार आजाद (डारीडीहा) को महामंत्री, राजेंद्र प्रसाद (बहादुरपुर) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और दिलीप कुमार (जुवाजाता) को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद वीरेंद्र प्रताप ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम संगठन को नई दिशा और गति प्रदान करेगी तथा समाज के हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी। इस अवसर पर संस्थापक सदस्य रामजन्म, चंद्रजीत गौतम, संतोष कुमार, राकेश मणि गौतम और संरक्षक संतराम अम्बेडकर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपचंद ने कहा कि समिति के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्तियां कर संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा। वहीं, महामंत्री सुरेंद्र कुमार आजाद ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए समाज हित में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
दलित उत्थान समिति की नई कार्यकारिणी गठित:दीपचंद अध्यक्ष, सुरेंद्र कुमार आजाद महामंत्री चुने गए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












