Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गोनार में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफार्मर:विधायक दूध राम की पहल...

गोनार में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफार्मर:विधायक दूध राम की पहल पर दूर हुई बिजली समस्या

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोनार में एक सप्ताह से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को 24 घंटे के भीतर बदल दिया गया है। विधायक दूध राम की पहल पर विद्युत आपूर्ति बहाल हुई, जिससे ग्रामीणों को भीषण गर्मी से राहत मिली। गोनार ग्राम पंचायत में ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति ठप थी, जिससे ग्रामीण काफी परेशान थे। कछुआड गांव निवासी गौतम निषाद ने यह समस्या गोनार के भावी प्रधान पद के प्रत्याशी हरिओम यादव को बताई। हरिओम यादव ने महादेवा विधानसभा 311 के विधायक दूध राम से संपर्क कर ट्रांसफार्मर लगवाने का अनुरोध किया। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए विधायक दूध राम ने तत्काल विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से बात की। विधायक के हस्तक्षेप के बाद 24 घंटे के भीतर नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया। इस त्वरित कार्रवाई से ग्रामीण संतुष्ट हैं। गौतम निषाद, धर्मराज निषाद, अंकुर पाल, संतोष पाल, जितेंद्र कुमार, विशेष कुमार और सिपाही लाल सहित कई ग्रामीणों ने हरिओम यादव को धन्यवाद दिया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments