श्रावस्ती जनपद के गिलौला विकास खंड स्थित रामपुर पैडा गांव में नाली और सफाई व्यवस्था की कमी से ग्रामीण परेशान हैं। गांव के मुख्य मार्ग पर नाली न होने के कारण गंदा पानी सीधे सड़क पर बह रहा है, जिससे आवागमन में बाधा आ रही है। सड़क पर लगातार गंदा पानी जमा होने से कीचड़ और फिसलन बनी रहती है। ग्रामीणों रमेश, वीरेंद्र, पप्पू गौतम और विनय गुप्ता के अनुसार, इस रास्ते से गुजरते समय लोग अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे चोट लगने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि गंदगी और बदबू के कारण बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। जलजमाव से मच्छरों की संख्या में वृद्धि हुई है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गांव में जल्द से जल्द नाली निर्माण और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि संबंधित विभाग ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो गंभीर बीमारियों का प्रकोप बढ़ सकता है। उन्होंने अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान करने का आग्रह किया है। इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम सेवक ने बताया कि वर्तमान में बजट का अभाव है। बजट उपलब्ध होते ही गांव में नाले और सड़क का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।
रामपुर पैडा गांव में नाली नहीं:सड़क पर गंदा पानी, ग्रामीण परेशान; प्रधान प्रतिनिधि ने बताया- बजट का अभावा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












