Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर कार्यक्रम:सिद्धार्थनगर में जन कल्याण...

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर कार्यक्रम:सिद्धार्थनगर में जन कल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेले का आयोजन


सिद्धार्थनगर में केंद्र की मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बरहनी में जन कल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने भाग लिया, जहां उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद और उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है। सरकार का निरंतर प्रयास है कि विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। पाल ने बताया कि जन कल्याण शिविरों के माध्यम से पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ना और स्वास्थ्य मेलों के जरिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। विशिष्ट अतिथि शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं ने समाज के प्रत्येक वर्ग को सशक्त बनाया है। उन्होंने लोगों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सिद्धार्थनगर साधना चौधरी ने भी इन आयोजनों को जरूरतमंदों के लिए बेहद उपयोगी बताया, जिससे आमजन को एक ही स्थान पर कई सुविधाएं मिलती हैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर और मुख्य विकास अधिकारी सिद्धार्थनगर ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। स्वास्थ्य मेले में चिकित्सकों की टीम ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक परामर्श के साथ दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया। वहीं, जन कल्याण शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र व्यक्तियों के आवेदन भी स्वीकार किए गए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग की टीम और स्थानीय नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजकों ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments