शोहरतगढ़ में ज्येष्ठ माह के पांचवें मंगलवार को नगर पंचायत शोहरतगढ़ के श्री राम जानकी मंदिर और क्षेत्र के हनुमान मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना की और सामूहिक सुंदरकांड पाठ के साथ प्रसाद वितरण किया। श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान को लाल सिंदूर, फल, फूल, मेवा और नारियल अर्पित किए। इस दौरान सामूहिक सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से पूरा कस्बा भक्तिमय हो गया। परसिया विद्युत सब स्टेशन के पास स्थित सिद्धार्थ उद्योग परिसर में हनुमान जी की 25वीं प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर व्यापारियों ने विशेष आयोजन किया। रंग-बिरंगे फूलों से श्री राम का भव्य दरबार सजाया गया और हनुमान जी को लाल चोला चढ़ाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। यहां आयोजित सामूहिक सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या में श्रद्धालु भक्तिरस में डूबे रहे। आरती के बाद प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। नगर पंचायत स्थित श्रीराम जानकी मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर, शिव बाबा मंदिर और डोई मंदिर पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। भक्तों ने संकटों से मुक्ति और सुख-समृद्धि के लिए बालाजी बजरंगबली की आराधना की। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने हनुमान मंदिर में सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इसके बाद भंडारे में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर बाबा बालकदास, केशव प्रसाद सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
ज्येष्ठ के पांचवें मंगलवार को हनुमान मंदिरों में उमड़ी भीड़:शोहरतगढ़ में श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड पाठ कर प्रसाद वितरण किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












