Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गोरखपुर महाविद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला:सशक्त शिक्षक, शिक्षण; शोध व नेतृत्व पर...

गोरखपुर महाविद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला:सशक्त शिक्षक, शिक्षण; शोध व नेतृत्व पर होगी चर्चा


गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चौक बाजार में 2 अगस्त 2026 को एक दिवसीय शैक्षिक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यशाला ‘सशक्त शिक्षक: शिक्षण, शोध व नेतृत्व’ विषय पर केंद्रित होगी। इसका उद्देश्य शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाना, शिक्षकों की शिक्षण, शोध और नेतृत्व क्षमता का विकास करना तथा उनके शैक्षिक दायित्वों को बढ़ावा देना है। कार्यशाला में अतिथि गण एवं रिसोर्स पर्सन के रूप में विभिन्न विशेषज्ञ शामिल होंगे। इनमें दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज, गोरखपुर से मनोविज्ञान विभाग के डॉ. विवेक शाही, राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ. इंद्रेश पांडेय और कंप्यूटर विज्ञान विभाग के डॉ. पवन पांडेय शामिल हैं। महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज, गोरखपुर के प्राचीन इतिहास विभाग से डॉ. सुबोध मिश्रा भी उपस्थित रहेंगे। इस कार्यशाला के आयोजन की जानकारी कार्यक्रम संयोजक डॉ. मनीषा त्रिपाठी ने दी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments