श्रावस्ती के विकास खंड जमुनहा की ग्राम पंचायत चंदन कोटिया में गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वेक्षण के तहत एक खुली बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 129 संभावित लाभार्थियों की सूची सार्वजनिक की गई। ग्राम पंचायत सचिव राधेश्याम यादव और ग्राम प्रधान की उपस्थिति में यह बैठक हुई। इसमें ग्रामीणों के सामने आवास योजना के लाभार्थियों के नाम पढ़कर सुनाए गए। ग्रामीणों से सूची पर सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित की गईं। अधिकारियों ने बताया कि योजना का लाभ केवल पात्र और जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रक्रिया शासन के निर्देशानुसार पारदर्शी तरीके से की जा रही है। बैठक के दौरान ग्रामीणों को योजना की पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया और आवश्यक नियमों के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें यह भी बताया गया कि यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम छूट गया हो या किसी अपात्र का नाम सूची में शामिल हो, तो वे अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं, जिस पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
जमुनहा में आवास योजना की खुली बैठक:चंदन कोटिया में 129 लाभार्थियों की सूची सार्वजनिक, आपत्तियां मांगी गईं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












