Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)जोगिया ब्लॉक के पंचायत सहायकों का फूटा गुस्सा:निजी मोबाइल से नहीं करेंगे...

जोगिया ब्लॉक के पंचायत सहायकों का फूटा गुस्सा:निजी मोबाइल से नहीं करेंगे दूसरे विभागों का काम, विधायक को सौंपा ज्ञापन


जोगिया ब्लॉक के पंचायत सहायकों ने अब अन्य विभागों का काम अपने व्यक्तिगत मोबाइल फोन से करने से साफ इनकार कर दिया है। अपनी मांगों को लेकर पंचायत सहायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सूरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा को जोगिया ब्लॉक में एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के जरिए उन्होंने अपनी समस्याओं को सामने रखते हुए समाधान की मांग की है। पंचायत सहायकों का कहना है कि उन्हें अपने मूल विभाग (पंचायती राज) के कार्यों के अलावा कृषि विभाग, राजस्व विभाग और स्वास्थ्य विभाग जैसे अन्य विभागों के काम भी जबरन सौंपे जा रहे हैं। सबसे बड़ी समस्या यह है कि इन सभी विभागों के ऑनलाइन और डिजिटल काम उन्हें अपने निजी मोबाइल फोन से करने पड़ते हैं, जिससे उनके व्यक्तिगत संसाधनों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। पंचायत सहायक संघ ने बताया कि हमारा उद्देश्य किसी कार्य को रोकना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि हमें अपनी ड्यूटी करने में किसी मानसिक या तकनीकी समस्या का सामना न करना पड़े। हर विभाग का काम निजी फोन से करना अब मुमकिन नहीं है। ज्ञापन सौंपने के दौरान ये पदाधिकारी रहे मौजूद विधायक विनय वर्मा को अपनी मांगों का पत्र सौंपने के दौरान संगठन के मुख्य पदाधिकारी शामिल रहें। जिसमें सुश्री काजल मिश्रा (ब्लॉक अध्यक्ष), राजेश जायसवाल (ब्लॉक उपाध्यक्ष), ओमकार साहनी (ब्लॉक महामंत्री), अभिषेक गुप्ता (जिला मंत्री), चंद्रेश कुमार (वरिष्ठ सदस्य) का नाम है। पंचायत सहायकों ने विधायक से मांग की है कि या तो उन्हें सरकारी कार्य के लिए आवश्यक उपकरण (जैसे टैबलेट या मोबाइल) और इंटरनेट भत्ता मुहैया कराया जाए, या फिर अन्य विभागों के कार्यों का अतिरिक्त बोझ हटाया जाए। विधायक विनय वर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments