बहराइच जिले के मिहींपुरवा तहसील अंतर्गत ग्राम सभा वेलहन महेशपुर क्षेत्र में एक तालाब में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। यह तालाब घरों के ठीक पीछे स्थित है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले चार दिनों से मगरमच्छ लगातार तालाब से बाहर निकल रहा है। इस स्थिति के कारण छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में कई बार शिकायत की है, लेकिन अब तक किसी अधिकारी ने मौके का दौरा नहीं किया। हालांकि, वन विभाग को सूचना दे दी गई है। वन विभाग के चौकी इंचार्ज शाहिद मोहम्मद ने बताया कि विभाग की टीम आज शाम तक मौके पर पहुंचेगी। इसके बाद तालाब में जाल डलवाकर मगरमच्छ को पकड़ा जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस समस्या का जल्द ही समाधान किया जाएगा।
मगरमच्छ दिखने से वेलहन महेशपुर में दहशत:ग्रामीण बोले- 4 दिन से तालाब से निकल रहा; वन विभाग को सूचना दी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












