सिद्धार्थनगर के इटवा विधानसभा क्षेत्र में रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री और भाजपा नेता डॉ. सतीश द्विवेदी ने अपने जनसंपर्क कार्यालय पर शक्तिकेंद्र संयोजकों, प्रभारियों, प्रवासियों, बूथ अध्यक्षों और ‘मन की बात’ कार्यक्रम के प्रभारियों के साथ यह बैठक की। इसमें संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के कारण ही लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने जोर दिया कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। बूथ अध्यक्ष से लेकर शक्तिकेंद्र स्तर तक के सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाएं। डॉ. द्विवेदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को जनजागरण का एक महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों और संदेशों को हर घर तक पहुंचाने में पार्टी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। उन्होंने सभी प्रभारियों से नियमित रूप से ‘मन की बात’ कार्यक्रम आयोजित करने और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए डॉ. द्विवेदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अनुशासन, सेवा और समर्पण की भावना के साथ कार्य करने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का भी आग्रह किया। बैठक में विभिन्न शक्तिकेंद्रों से आए पदाधिकारियों ने संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क अभियान को लेकर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के निर्देशों के अनुसार बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अवधेश यादव, राम प्रकाश शुक्ला, अमित दुबे, पुजारी वर्मा, पप्पू उपाध्याय, पप्पू सोनी, सुनील जायसवाल, घनश्याम जायसवाल, श्याम सुंदर गौड़, विजय सोनी, प्रमोद कन्नौजिया, राहुल चौहान, सहज राम यादव, माया मिश्रा और ममता मिश्रा सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
इटवा में भाजपा की बैठक:संगठन और सरकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने पर जोर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












