#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के माझा कला तीलियावा इलाके में बालू खनन को लेकर विवाद गहरा गया है। स्थानीय लोगों में अवैध खनन को लेकर आक्रोश बढ़ रहा है, और पीड़ित पक्ष ने बड़े पैमाने पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। पीड़ित दिनेश यादव ने बताया कि बालू से लदे ट्रक और डंपर जिस रास्ते से गुजर रहे हैं, वह उनकी निजी भूमि गाटा संख्या 861 और 870 में आता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि जिस स्थान पर खनन किया जा रहा है, वह भी उनकी भूमि है। यादव के अनुसार, खनन का ठेका गाटा संख्या 1164/33 और 1164/51 के लिए स्वीकृत है। हालांकि, नियमों को दरकिनार करते हुए गाटा संख्या 1164/71 में भी बालू निकाला जा रहा है। दिनेश यादव का आरोप है कि उन्हें अब तक किसी प्रकार का मुआवजा नहीं दिया गया है। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह करीब 8:30 बजे जब उन्होंने खनन कार्य का विरोध किया, तो ठेकेदार पक्ष के लोगों ने उनके साथ विवाद किया। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी और कलवारी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित के मुताबिक, थाना अध्यक्ष ने आश्वासन दिया था कि भूमि की पैमाइश होने तक खुदाई कार्य बंद रहेगा। लेकिन, इस आश्वासन के बावजूद खनन कार्य दोबारा शुरू कर दिया गया। यादव ने आरोप लगाया कि ठेकेदार प्रशासनिक निर्देशों की भी अनदेखी कर रहा है। फिलहाल, इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस संबंध में क्या कार्रवाई करता है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में अवैध बालू खनन का आरोप:पीड़ित ने निजी भूमि पर खनन और वाहनों की आवाजाही का आरोप लगाया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












