HomeHealth & Fitnessसुबह पंपों पर नहीं मिला पेट्रोल, दोपहर तक स्थिति सामान्य,प्रशासन ने पैनिक...

सुबह पंपों पर नहीं मिला पेट्रोल, दोपहर तक स्थिति सामान्य,प्रशासन ने पैनिक न होने ​की अपील

लखनऊ राजधानी के कइ इलाकों में सोमवार को सुबह पंपों पर पेट्रोल नहीं मिला। पंपकर्मियों ने स्टॉक न होने की बात कहकर लोगों को लौटा दिया। इसके बाद अन्य पंपों पर लोगों की भीड़ जुट गई। कोनेश्वर पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए लोगों की कतारें लग गईं। हालांकि बाद में प्रशासन व पंप संचालकों ने साफ किया कि शहर में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, इसलिए किसी तरह की अफरा-तफरी की जरूरत नहीं है।

सुबह लखनऊ के अलग-अलग इलाकों, खासकर पुराने शहर के हिस्सों में कई पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों को पेट्रोल नहीं मिल सका। पंप कर्मचारियों ने कुछ समय के लिए स्टॉक खत्म होने की बात कही। लोग बिना पेट्रोल लिए ही वापस लौटे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इससे पहले भी कुछ इलाकों में इस तरह की अस्थायी किल्लत देखी जा चुकी है। खासकर पुराने लखनऊ में सप्लाई और मांग के असंतुलन के कारण समय-समय पर ऐसी स्थिति बन जाती है, जिससे आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं दिन बढ़ने के साथ अधिकांश पेट्रोल पंपों पर स्थिति सामान्य हो गई।

लोगों ने रोजमर्रा की तरह पेट्रोल-डीजल भरवाया और कहीं भी लंबी कतारें नहीं दिखीं। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि शहर में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। कुछ स्थानों पर तकनीकी या सप्लाई में थोड़ी देर की वजह से अस्थायी दिक्कत आई, लेकिन इसे बड़े संकट के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

प्रशासन और पंप संचालकों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और कहीं भी कमी की स्थिति नहीं है।

 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments