Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में गन्ने के खेत से मिला सूअर का मांस:दुर्गंध वाले बोरे...

बस्ती में गन्ने के खेत से मिला सूअर का मांस:दुर्गंध वाले बोरे की सूचना पर पुलिस ने की जांच, खेत में ही दफनाया

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र के देवनाथपुर में एक गन्ने के खेत से सूअर का मांस बरामद किया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। यह घटना देवनाथपुर में आरसीसी सड़क के बगल स्थित एक गन्ने के खेत में हुई। वहां रखे एक बंद बोरे से तेज दुर्गंध आ रही थी, जिसके बाद स्थानीय निवासियों ने दुबौलिया पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही दुबौलिया पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने सतर्कता बरतते हुए बोरे की जांच की। जांच के दौरान बोरे में सूअर का मांस पाया गया। मांस की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उसे वहीं दफना दिया। इस घटना की सूचना मिलने से लेकर स्थिति स्पष्ट होने तक क्षेत्र में कुछ समय के लिए कौतूहल का माहौल बना रहा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments