#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में 60 वर्षीय नल मिस्त्री की मौत हो गई। खतमसराय चौराहे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। मृतक की पहचान बाघानाला गांव निवासी तिलक राम निषाद के रूप में हुई है। वह अपने घर से भदोही गांव में नल की मरम्मत के लिए जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, तिलक राम निषाद ने खतमसराय पेट्रोल पंप पर तेल भरवाया। जैसे ही वह हाईवे पर पहुंचे, अयोध्या से बस्ती की ओर जा रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर विक्रमजोत चौकीप्रभारी शशि शेखर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। छावनी थानाध्यक्ष चंदन ने बताया कि शव का पंचनामा कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और यातायात को सामान्य कर दिया गया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से नलमिस्त्री की मौत:बस्ती के खतमसराय चौराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












