श्रावस्ती में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। बीते 12 घंटों में कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 11 वारंटी शामिल हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर की गई। अभियान के दौरान जनपद के सभी थाना प्रभारियों ने सक्रियता दिखाते हुए विभिन्न न्यायालयों से जारी वारंटों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए वारंटी मारपीट, चोरी, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट जैसे गंभीर अपराधों से संबंधित थे। थानावार गिरफ्तारियों में मल्हीपुर से 01, कोतवाली भिनगा से 04, सिरसिया से 02, हरदत्तनगर गिरंट से 02 और इकौना से 02 वारंटी शामिल हैं। सभी गिरफ्तार वारंटियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश किया गया। इसी क्रम में, थाना सिरसिया पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम से जुड़े एक मामले में एक वांछित महिला अभियुक्ता को भी गिरफ्तार किया। 19 फरवरी 2026 को दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान यह अभियुक्ता प्रकाश में आई थी। उसे मुखबिर की सूचना पर भिनगा स्थित रेंजरी के सामने से पकड़ा गया। अभियुक्ता मुंशारिफ की पत्नी है और इकौना के पीपल चौराहा कस्बे की निवासी है। उसे न्यायालय भेज दिया गया है।
इसके अतिरिक्त, नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त अतुल को भी गिरफ्तार किया गया। अतुल पुत्र रणधीर, निवासी बरसिया थाना बीसलपुर, जनपद पीलीभीत का रहने वाला है। उसे बभनी के पास नहर पुलिया से दबोचा गया। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई से जनपद में कानून-व्यवस्था मजबूत होने का संदेश गया है।
श्रावस्ती में पुलिस ने 14 लोग गिरफ्तार:12 घंटे में 11 वारंटी दबोचे, गोकशी-अपहरण के वांछित भी पकड़े गए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











