#बस्ती_न्यूज
छावनी थाना क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। थानाध्यक्ष राणादेवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक, छावनी थाना क्षेत्र के छतौना, बघानाला और चांदपुर सहित कई गांवों में जहरीली कच्ची शराब का अवैध धंधा बड़े पैमाने पर चल रहा था। अब इस पर शिकंजा कसा जा रहा है। इस अभियान में थानाध्यक्ष राणादेवेंद्र प्रताप सिंह के साथ विक्रमजोत चौकी पर तैनात एसआई सूर्यभान शर्मा भी अपनी पुलिस टीम के साथ शामिल हैं। वे कच्ची शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रहे हैं। थानाध्यक्ष राणादेवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शराब बनाने वाले माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में गांजा और कच्ची शराब की अवैध दुकानें किसी भी कीमत पर संचालित नहीं होने दी जाएंगी। सूत्रों के अनुसार, पुलिस विभाग की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के परिणामस्वरूप क्षेत्र के कई स्थानों पर अवैध शराब का कारोबार बंद हो रहा है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
छावनी में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:थानाध्यक्ष ने माफियाओं को बख्शने से इनकार किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












