Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इटवा में ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार पर प्रसाद वितरण:हनुमानजी की पूजा-अर्चना...

इटवा में ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार पर प्रसाद वितरण:हनुमानजी की पूजा-अर्चना और चालीसा पाठ के बाद हुआ आयोजन


ज्येष्ठ माह के आठवें बड़े मंगलवार को इटवा नगर में जगह-जगह हनुमानजी की पूजा-अर्चना और हनुमान चालीसा पाठ के बाद भक्तों ने प्रसाद वितरित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंगलवार को दोपहर तीन बजे बिस्कोहर रोड स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में विशेष आयोजन किया गया। यहां हनुमानजी की पूजा-अर्चना और हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन हुआ, जिसके बाद प्रसाद वितरण कार्यक्रम सायं तक चलता रहा यह प्रसाद वितरण कार्यक्रम बसंत जायसवाल और संतोष जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इसमें विनय वर्मा, दीपक कुमार सोनी, मनीष श्रीवास्तव, सहीराम, सोनू कुमार सहित बड़ी संख्या में भक्तों और आम राहगीरों ने प्रसाद व जलपान ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान “जय जय श्री राम” और “जय हनुमान” के नारों से इटवा नगर पंचायत भक्तिमय बना रहा। यह आयोजन शाम तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में प्रसाद वितरित किया गया। भक्तों ने बताया कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक सौहार्द बढ़ता है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments