#बस्ती_न्यूज
मुख्यमंत्री जनसुनवाई (सीएम) पोर्टल पर दर्ज शिकायत के बाद हरैया थाना क्षेत्र के नारायणपुर मिश्र ग्राम पंचायत के मढ़वाड़ गांव में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को प्रशासन ने हटवा दिया। राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर पोखरा, खरिहान, बंजर और नवीन परती भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। गांव निवासी सीमा देवी ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की जानकारी दी थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की पुष्टि होने के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मंगलवार को राजस्व विभाग और पुलिस की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। जेसीबी मशीन की मदद से सरकारी भूमि पर किए गए अवैध निर्माण और कब्जों को ध्वस्त कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। कार्रवाई शुरू होते ही अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक और सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई अतिक्रमणकारियों के लिए कड़ा संदेश है। भविष्य में भी जहां कहीं सरकारी भूमि पर कब्जा पाया जाएगा, वहां इसी तरह अभियान चलाकर भूमि को मुक्त कराया जाएगा। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई को सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का हिस्सा माना जा रहा है। गांव में इस कार्रवाई की चर्चा है और स्थानीय लोगों ने प्रशासन के कदम की सराहना की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
पोखरा-बंजर समेत सरकारी जमीन से हटाया कब्जा:सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद राजस्व ने की कार्रवाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












