Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में प्रधानाध्यापक की ऑटो टक्कर से मौत:सुबह टहलते समय हुए थे...

बस्ती में प्रधानाध्यापक की ऑटो टक्कर से मौत:सुबह टहलते समय हुए थे घायल, इलाज के दौरान तोड़ा दम

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में राम जानकी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के दुबौली दुबे गांव के पास पिछले रविवार को एक प्रधानाध्यापक को अनियंत्रित ऑटो ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल प्रधानाध्यापक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान दुबौली दुबे थाना कलवारी निवासी 43 वर्षीय सुवर्ण लाल के रूप में हुई है। वह रविवार सुबह सड़क किनारे टहल रहे थे, तभी कलवारी की ओर से आ रहा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो की चपेट में आने से सुवर्ण लाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पहले सीएचसी बहादुरपुर में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज बस्ती रेफर कर दिया गया। बस्ती से परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ केजीएमयू ले गए। वहां उचित देखभाल न मिलने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सुवर्ण लाल बहादुरपुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय धौरहरा में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और मामले की जांच कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments