Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महिला पदयात्रा में सपा-कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन:नवाबगंज में अखिलेश-राहुल का पुतला फूंका,...

महिला पदयात्रा में सपा-कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन:नवाबगंज में अखिलेश-राहुल का पुतला फूंका, महिलाओं विरोधी होने का आरोप लगाया


नवाबगंज स्थित पौराणिक मंगली नाथ शिव मंदिर के प्रवेश द्वार पर जन आक्रोश महिला पदयात्रा कार्यक्रम के दौरान भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। यह पदयात्रा ग्राम रामनगर सेमरा में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष हर्षित सिंह रहे, जबकि संचालन मंडल महामंत्री पिंटू गुप्ता ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला मंडल महामंत्री पुष्पा चौधरी ने सपा और कांग्रेस पर महिलाओं के विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ही महिलाओं की वास्तविक हितैषी पार्टी है और केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। मंडल अध्यक्ष हर्षित सिंह ने भी सपा और कांग्रेस की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि ये दल महिलाओं के हितों के प्रति गंभीर नहीं हैं। कार्यक्रम के दौरान मौजूद महिलाओं ने आक्रोश जताते हुए दोनों नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर रीमा भारती, पूनम भारती, संगीता कौलिक, रीता यादव समेत कई महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments